एसडीएम ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, गंदगी और लापरवाही पर फटकार।
अयोध्या। रुदौली उपजिलाधिकारी विकास धर दूबे ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी रामाकांत राम के साथ कंपोजिट विद्यालय ललुआपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में फैली गंदगी को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की और एडीओ पंचायत को नियमित सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए एसडीएम ने विद्यालय में देर से पहुंचे शिक्षक रमेश गुप्ता के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उनके विरुद्ध नोटिस जारी करने का आदेश दिया। साथ ही प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि अब से सभी शिक्षकों की उपस्थिति प्रतिदिन सेल्फी फोटो के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बच्चों से पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली और मिड-डे मील की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, लेकिन साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर सख्त हिदायत दी गई।
एसडीएम विकास धर दुबे ने स्पष्ट चेतावनी दी कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





