अपराधियों पर चले बुलडोजर, मिले फांसी की सजा:श्यामलाल निषाद

SHARE:

अपराधियों पर चले बुलडोजर, मिले फांसी की सजा: श्यामलाल निषाद
पीड़ित परिवार से मिले निषाद समाज के जिलाध्यक्ष, सरकार से की न्याय की मांग

अयोध्या । थाना कैंट क्षेत्र के मऊ शिवाला अंतर्गत पलिया शाहबदी गांव की एक युवती की निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही निषाद समाज के सैकड़ों लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। निषाद समाज के जिलाध्यक्ष श्यामलाल निषाद के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को फांसी देने और उनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।घटना बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है। हम सरकार से मांग करते हैं कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके, – श्यामलाल निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा।
उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। ऐसे में सरकार से 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार को सरकारी नौकरी और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इस मामले को उनके समक्ष रखेगा।
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। हम सब एकजुट होकर इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे।- श्यामलाल निषाद
इस दौरान समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे जिनमें अरुण निषाद पहलवान, मोतीराम निषाद, राजेश निषाद, प्रदीप निषाद, भगवान दीन निषाद, अंकित निषाद, दुर्गेश निषाद, कुश निषाद, मृत्युंजय निषाद, जल्दू निषाद, मुखिया निषाद, पाचू निषाद और रितेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग शामिल थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment