तीन दिवसीय जल झूलनी एकादशी मेले मैं बाजार सजने लगा मेला स्थल।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर तीन दिवसीय जल झूलनी एकादशी मेले मैं बाजार सजने लगे मेलार्थियों के लिए चाय नाश्ता पकौड़ी मिठाई घरेलू सामान के लिए फुटकर विक्रेता अपनी अपनी दुकाने लगा कर दुकानें सजाने में लग गए हैं यही पर मेला परिसर में मनोरंजन के लिए झूले चकरी ट्रेन डांसिंग झूला आदि लगा दिया गया। चालक लियाकत ने बताया कि मनोरंजन के लिए बड़ा इलेक्ट्रिक नाव झूला लगाया गया हे जिसमें 70 लोग एक साथ झूल सकते हे, एक चिल्ड्रन ट्रेन लगाई हे जिसमें 40 बच्चे बैठने की व्यवस्था हे, एक डांसिंग झूला लगाया गया हे जिसमें भी 40 के बैठने की व्यवस्था है, बच्चों के लिए इलेक्ट्रिक कार जीप आदि मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी ने बताया कि मेला प्रांगण में दूर-दूर से आए फुटकर व्यापारियों ने अपनी दुकाने लगाई। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए वाटरप्रूफ डॉम लगा दिया गया। मंदिर में फूलों की सजावट के लिए रतलाम के रविंद्र भाटी के द्वारा सजावट का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। आज रात्रि 8:30 बजे से प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर प्रांगण में ममता चौधरी एंड पार्टी के द्वारा भजन संध्या एवं राजस्थानी रंगारंग कार्यक्रम होगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





