राधाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन, राधा रानी को छप्पन भोग एवं भव्य शोभायात्रा निकली।

SHARE:

सादड़ी में राधाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन, राधा रानी को छप्पन भोग एवं भव्य शोभायात्रा निकली।

सुरेश रावल,

Oplus_131072
Oplus_131072

सादड़ी।

रामचरितमानस परिवार द्वारा वाराह अवतार भगवान मंदिर परिसर में रविवार, 31 अगस्त को राधाष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन लगातार ग्यारहवें वर्ष संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राधा रानी को छप्पन भोग अर्पित किए गए तथा नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आयोजन श्री ललित कुमार पुत्र श्री बाबूलाल जी सोनी, अटोक जी बाग सादड़ी के तत्वावधान में हुआ।

शोभायात्रा अटोक जी बाग से रवाना होकर बस स्टैंड, चतुर्भुज मंदिर रुपजी बास होते हुए आखरिया चौक, भूत पीपली, माइला बास बाजार से होते हुए वाराह अवतार भगवान मंदिर परिसर पहुंची। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत हुआ। लगभग सुबह 11 बजे मंदिर परिसर पहुंचने पर भक्ति संगीत की सरिता बही, जिसमें श्रद्धालु झूम उठे।

दोपहर 12.30 बजे राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके उपरांत राधे कृष्णा एवं गोपाल कृष्णा के भजनों के साथ महाआरती संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मानस परिवार के दिनेश त्रिवेदी, जोतराज सोनी, संजय बोहरा,कन्हैयालाल सोनी, नारायण लाल लोहार, पुखराज त्रिवेदी,नरेश सोनी, संजय सोनी,मनीष सोनी,छोगाराम प्रजापत, गोविन्द व्यास,भुराराम प्रजापत, रुपाराम प्रजापत,शैषाराम सुथार, डा.निर्मल त्रिवेदी,रवि त्रिवेदी, राहुल त्रिवेदी अनिल बोहरा, प्रविण सोनी, विजय सोनी, दिलिप सोनी, सुशील दवे, कपुरचंद भाटी जयन्ति सुथार ,मंगल बोहरा, ओमप्रकाश बोहरा, धनपत जांगीड़,अनिल त्रिवेदी, दीपक त्रिवेदी, लक्ष्मन त्रिवेदी, रणजीत गौब ऋषभ गौड,यश गौड़, प्रकाश सोनी, कमलैश जी बोहरा, हरिसिंह जी मादा,मनोज सोनी, मनोज सैन, ऋषि बोहरा,
गोविन्द प्रजापत, अनुराग मालवीय, मोहित चुण्डावत, ध्रुव शर्मा, राकेश प्रजापत , विवेक मालवीय,अश्विन सुथार,पोपट सोनी, ओमप्रकाश सोनी, कैलाश सोनी,ललित सोनी,ओमजी मारसा, प्रकाश पुरीजी, संत समाज ईश्वर्यानंद गिरी जी, त्यागी जी मुण्डारा ओम जी कंसारा शिवजी कंसारा, करणसिंह राजपूत, मोतीसिंह चौहान, सुन्दर भाई बोहरा,परेश सोनी, नरेश माली,ओमजी गरासिया,सहित हजारों लौग उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment