सादड़ी में राधाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन।

SHARE:

सादड़ी में राधाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन

सादड़ी।

राधाष्टमी के पावन अवसर पर राजस्थान का दूसरा छप्पन भोग एवं शोभायात्रा महोत्सव 31 अगस्त, रविवार को सादड़ी (जिला पाली) में आयोजित होने जा रहा है। यह महोत्सव लगातार ग्यारहवें वर्ष मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रामचरितमानस परिवार, सादड़ी द्वारा श्रौत्रिय एवं ब्रह्मनिष्ठ संत सदगुरु देव श्री ओमप्रकाश जी शर्मा तसींग, बहरोड़ जिला कोटपूतली की सदप्रेरणा से किया जा रहा है। इस अवसर पर राधा रानी को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे तथा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष राधा रानी की विशाल शौभायात्रा ललित ओमप्रकाश जी सोनी अटोक जी बाग सादड़ी से निकाली जायेगी। आयोजन की तैयारियों में समाजजन सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। आयोजन समिति में रवि त्रिवेदी, संजय सोनी, राहुल त्रिवेदी,

मनीष सोनी, ध्रुव शर्मा, अनुराग मालवीय, गोविन्द प्रजापत, राकेश प्रजापत, प्रत्युच बोहरा, धनपत जांगिड़, मोहित चुण्डावत, विवेक मालवीय, यश गौड़ सहित अनेक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment