पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट का सामान और असलहे बरामद।
अयोध्या।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में अयोध्या पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना इनायतनगर व एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया, जबकि थाना खण्डासा पुलिस ने एक और अपराधी को दबोचा।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि 20 अगस्त 2025 को लक्ष्मीगंज आरा मशीन मोड़ पर हुई लूट की वारदात में वांछित अभियुक्त सत्येन्द्र प्रताप सिंह उर्फ शाका और सौरभ सिंह उर्फ भोले सिंह को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी रेवतीगंज से आस्तिकन रोड पर मुखबिर की सूचना पर हुई। इनके पास से लूटा गया मोबाइल, 4000 रुपए, चोरी की बाइक और दो अदद तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
खण्डासा पुलिस की गिरफ्तारी
30 अगस्त 2025 को खण्डासा पुलिस ने ग्राम झबरा अमानीगंज निवासी शातिर अपराधी अरुण कुमार दुबे उर्फ कबाडू को पकड़ा। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 8250 रुपए, दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल और एक मोबाइल बरामद हुआ।
बॉक्स
एसपी ग्रामीण का बयान
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा, “पुलिस अपराधियों पर लगातार नकेल कस रही है। ऐसे अभियानों का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





