पर्युषण पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा।

SHARE:

पर्युषण पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा।

फालना,पाली

श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ की और से पर्युषण पर्व की समाप्ति पर ,पूज्य गुरुदेव श्री धर्मचन्द विजय जी म.साहेब की सुबह निश्रा में, भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया ।
शोभायात्रा सर्वोदय मंदिर से रवाना होकर ,शहर के अन्य मंदिरों के होते हुए केशरिया जी नगर तक निकाली गई ।
इसे पूर्व आज प्रातः संघ के सभी तपस्वियों का पारणा करवाया गया,सभी का संघ की और से बहुमान किया गया ।
जिसका लाभ विमला बेन बाबूलाल जी पुनमिया परिवार ने लिया ।
दोपहर को संघ की और से स्वामीवत्सल्य का आयोजन रखा गया । जिसमें समस्त जैन संघ के सदस्यों ने प्रसादी का लाभ लिया ।
संघ अध्यक्ष अरूण चौधरी, सचिव सम्भव मरलेचा, अशोक परमार ,अमित मेहता,बाबूलाल पुनमिया,महेन्द्र भंडारी, पारस बागरेचा,पृथ्वीराज जैन,रमेश शाह,महेंद्र सुंदेशा,महिपाल परमार, राजेश मेहता,भेरू कटारिया, नरेन्द्र बोहरा,जयंती सिरोया,शैलेश बोहरा,सुरेश सोलंकी, रमेश पोरवाल, अशोक मुठलिया, विकास खाटेड,संजय सिरोया,पंकज मेहता,मुकेश जैन,दिनेश बोहरा, कपिल सोनीगरा,पारस पोरवाल, उत्तम मुठलिया, बाबूलाल गोयल आदि उपस्थित रहे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment