ओम माथुर व देवराज इंद्र ने एक साथ किया परशुराम महादेव का महाभिषेक।
मंत्री कुमावत,देवासी व मारवाड़ विधायक चौधरी सहित जिले के सैकड़ों भाजपा कार्यक

र्ता व पदाधिकारी परशुराम महादेव पहुंचे।
सादड़ी भाजपा मंडल,कुंड धाम ट्रस्ट व महादेव के भक्तों ने तीर्थ के विकास के लिए माथुर को ज्ञापन दिया।
सुरेश रावल,सादड़ी,पाली।
सोमवार को प्रातः साढ़े दस बजे सिक्किम के राज्यपाल परशुराम महादेव कुंडधाम पहुंचे जहां कुंडधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ,सादड़ी भाजपा मंडल व पूर्व सांसद पाली पुष्प जैन ,नरेश ओझा सहित बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा, बाली एडीएम शैलेंद्र सिंह, बाली डीएसपी राजेश यादव ,देसूरी एसडीएम सिद्धार्थ सांधू,ने महामहिम की अगवानी की। थोड़ी देर बाद घाणेराव के
आचार्य पंडित विजय वैदिक के संग महामहिम कुड़धाम स्थित परशुराम महादेव मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचे महादेव को चरणस्पर्श कर मंत्रोचार के साथ महादेव का महाभिषेक किया। जब महामहिम माथुर महादेव का रुद्राभिषेक कर रहे थे तब जोरदार बारिश शुरू हो गई ऐसा आभास हो रहा था कि माथुर के संग देवराज इंद्र ने भी महादेव का जलाभिषेक शुरू कर दिया। अभिषेक के बाद महादेव की महाआरती हुई इस के बाद माथुर कुंडधाम स्थित सभा भवन में पहुंचे जहां सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर,कैबिनेट जोर राम कुमावत,राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी, पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन का श्री परशुराम महादेव कुंडधाम के अध्यक्ष मदन लुहार व ट्रस्ट मंडल ,सादड़ी भाजपा मंडल व परशुराम महादेव के भक्तों द्वारा साफा व माला पहनाकर शानदार स्वागत किया गया।सादड़ी भाजपा मंडल,कुंड धाम ट्रस्ट व बाबा परशुराम महादेव के भक्तजनों द्वारा महामहिम माथुर का 21किलो के पुष्पहार से साफा ,माला व परशुराम महादेव का स्मृतिचिन्ह भेट कर नागरिक अभिनन्दन किया। माथुर को परशुराम महादेव तीर्थ के सर्वांगीण विकास के लिए एक ज्ञापन भी प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव,वन व पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के नाम ज्ञापन देकर परशुराम कुंड से गुफा को रोप वे से जोड़ने, सादड़ी से परशुराम महादेव कुंडधाम तक रोड को चौड़ा कर डामरीकरण करने,तीन किलोमीटर के घाटसैक्सन में सीमेंट रोड व पानी निकासी के लिए नाला निर्माण, अमर गंगा से परशुराम महादेव गुफा स्थल व गुफा से फूटा देवल तक सीमेंट रोड मय सुरक्षा दीवार के लिए प्राप्त बजट आवाटन करवाने का आग्रह करेंगे।
सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर व पूर्व सांसद पुष्प जैन परशुराम महादेव के परम भक्त हैं माथुर युवा अवस्था में परशुराम महादेव आते रहते थे वहीं पूर्व सांसद पुष्प जैन व भाजपा नेता नरेश ओझा का इस तीर्थ के विकास में अहम भूमिका रही है कुंड से अमर गंगा तक सीमेंट रोड व सुरक्षा दीवार इन्हीं के प्रयासों से बनी है। इस तीर्थ के सर्वांगीण विकास के लिए ही महामहिम की यह विजिट रखी है।
रोप वे का अभाव अखरा
परशुराम महादेव में रोप वे का अभाव आज अखरा।यदि परशुराम महादेव में रोप वे की सुविधा होती तो महामहिम परशुराम महादेव गुफा स्थल पर महादेव का महाभिषेक करते। सिक्किम के राज्यपाल माथुर ने परशुराम महादेव गुफा स्थल पर भगवान परशुराम महादेव दर्शन की इच्छा व्यक्त की लेकिन स्वास्थ्य कारणों व सुरक्षा अधिकारियों के मना करने पर परशुराम महादेव कुंडधाम पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह रहे मौजूद
परशुराम महादेव में कुंडधाम पर आयोजित महामहिम के देवदर्शन कार्यक्रम में पूर्व सांसद पुष्प जैन,भाजपा नेता नरेश ओझा, सादड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा, महामंत्री मांगीलाल सगरवंशी, प्रफुल्ल राव,रानी मंडल अध्यक्ष हरीश, डाल चंद,पाली जिलाध्यक्ष सुनीलजी भंडारी,दीपक भाटी,दिलीप सोनी, भरत सिंह राज राजपुरोहित, नारायण कुमावत, घीसूलाल जाट, घीसूलाल मेघवाल, राजेंद्र सिंह मेड़तिया, भूपेंद्र सिंह जोधा,राम किशोर अग्रवाल भी मौजूद थे।
कुंडधाम ट्रस्ट ने माथुर के आगमन पर स्नेह भोज रखा।
सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर के परशुराम महादेव आगमन पर इनके सम्मान में स्नेह भोज का आयोजन किया। वही पूरी व्यस्था नरेश ओझा व पूर्व सांसद पुष्प जैन ने संभाल रखी थी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





