आई माता के वरघोड़े में उमड़ा आस्था का सैलाब,झलकी लोक संस्कृति।

SHARE:

  • आई माता के वरघोड़े में उमड़ा आस्था का सैलाब,झलकी लोक संस्कृति।

देसूरी,पाली

देसूरी कस्बे में आई माता का भव्य वरघोड़ा आई माता वडर से हुआ। वरघोड़ा पुरानी जंगलात चौकी,कुम्हारों का वास,पुलिस थाना, मेन बस स्टैंड,जूनी देवरी,शनि मंदिर,नामा माता,बायोसा मंदिर,मेन चौराया,सेली माता मंदिर से मुख्य मार्गो से होते हुए निकला। जिसमे डीजे,घोचो की घोड़ियों,रथ,आई माता की झांकी युवक हाथों में भगवा पताकाएं लिए तो युवक व युवतियां अपनी पारंपरिक वेषभूषा में सजधज कर वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि पर नाचते झूमते चल रही थीं। रास्तों युवक गुलाल व पुष्प वर्षा का भी आनंद उठा रहे थे। तो लोग आई माता का प्रसाद भी वितरण कर रहे थे। वरघोड़ा आईं माता मंदिर पहुंचकर माता की महाआरती कर विसर्जन हुआ। इस दौरान लोगों ने माता की चौखट पर शीश नवाकर खुशहाली की कामना की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment