भगवान सांवलिया जी को स्वर्ण आभूषणों से जड़ित वागा से श्रृंगार कर विशेष पूजा अर्चना की।
भादसोड़ा
प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर शनि अमावस्या को पुजारी प्रेम दास महाराज लोकेश महाराज के द्वारा भगवान सांवलिया जी को स्वर्ण आभूषणों से जड़ित वागा से श्रृंगार कर विशेष पूजा अर्चना की। अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में माथा टेक कर मंगल कामनाएं की मंदिर मंडल प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए अतिरिक्त गार्ड नियुक्त किए गए। श्रद्धालुओं को कतार बद्ध पंक्ति में लगाकर व्यवस्थित दर्शन कराए गए। स्थानीय भक्तों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 84





