देव दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होने से चौराहा पर वाहनों का जमघट मच गया।

SHARE:

शनि अमावस्या पर भादसोड़ा चौराहा पर सांवलीया जी शनि महाराज आसावरा माता

भादसोड़ा

भादसोड़ा चौराहा पर शनि अमावस्या पर श्याम होते होते जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई पुलिस और युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से जाम कंट्रोल किया। जानकारी के अनुसार शनि अमावस्या पर भादसोड़ा चौराहा पर सांवलीया जी शनि महाराज आसावरा माता आदि स्थान पर देव दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होने से चौराहा पर वाहनों का जमघट मच गया। दिन में तो यात्री अधिक होने पर भी स्थिति सामान्य बनी रही पर शाम होते-होते चौराहा पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और लंबी-लंबी वाहनों की कतारे लग गई। भादसोड़ा चौराहा से सोहन खेड़ा, चौराहा से बागुंड, उधर कृषि मंडी तक वाहन जाम में फंस गए, भादसोड़ा पुलिस के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग कर जाम की स्थिति पर काबू पाया। विमल अग्रवाल दीपक जोशी सहित कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवा देकर चौराहा पर जाम की स्थिति को संभाला फिर भी घंटो तक यात्री वाहन जाम में फंसे रहे। जाम की स्थिति के कारण वाहनों को एक तरफ मोड़ने पर सांवलिया जी से आने वाले कई यात्रियों को उदयपुर की तरफ डायवर्ट किया गया एवं शनि महाराज कपासन की उदयपुर की ओर से आने वाली यात्रियों को सीधा ही सांवलिया जी मंडफिया की तरफ भेजा गया जिससे कई यात्री प्राकट्य स्थल सांवरिया जी मंदिर पर दर्शन के लिए भी नहीं जा पाए। भादसोड़ा चौराहा पर शनिवार रविवार एकादशी चतुर्दशी अमावस्या पूर्णिमा एवं त्योहारो पर अब हमेशा ही जाम की स्थिति उत्पन्न होने लग गई। यहां भादसोड़ा चौराहा पर एक सर्कल बनाने की आवश्यकता है जिससे यात्रियों को वे टू वे जाने के लिए रास्ता मिल सके। प्राकट्य स्थल पर भी वाहन पार्किंग के लिए जगह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। ताकी यात्री अपने वाहन खड़े कर सके और दर्शन कर सके। प्रशासन के द्वारा भादसोड़ा थाना से भी जाप्ता सांवलिया जी लगा दिया जाता है जिसके कारण यहां चौराहा पर संभालने के लिए पुलिस स्टाफ की कमी रहती है। सिर्फ एक अकेला पुलिसकर्मी यहां चौराहा पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए ना काफी है प्रशासन भादसोड़ा चौराहा के लिए भी जाम की स्थिति निपटने के लिए कोई योजना बनाये जिससे लोगों को राहत प्राप्त हो सके। इस जाम के कारण यहां लोकल रहवासी भी परेशान है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment