भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासम्मेलन में शिरकत करने अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल पहुंची अयोध्या।
अयोध्या।
संविधान संशोधन विधेयक को लेकर रख अपना पक्ष। कहा 130वां संविधान संशोधन बिल गृहमंत्री ने मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया है। नैतिकता की राजनीति की दिशा में संविधान संशोधन विधेयक बहुत बड़ा कदम है। सरकार में सुचिता हो सरकार में पारदर्शिता हो सरकार में जवाब देही हो। यही हमारी मंशा है यही एनडीए गठबंधन की मंशा है। लोकतंत्र में जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी चीज होती है। चाहे वह मंत्री हो मुख्यमंत्री हो यहां तक की प्रधानमंत्री को भी इस कानून के दायरे में लाया गया है।
बिहार के चुनाव पर बोली अनुप्रिया पटेल। कहा भारत सरकार और बिहार सरकार के सहयोग से डबल इंजन की सरकार वहां काम कर रही है। बिहार विकास में पिछड़ा हुआ था अब सरकार के संचालित योजनाओं से वहां की जनता के जीवन में अंतर आया है। मुझे पूरा विश्वास है एनडीए गठबंधन को एक बार भी जनता अपने विश्वास की मोहर लगाएगी।
उत्तर प्रदेश के 2017 के चुनाव पर बोली अनुप्रिया पटेल। कहा चुनाव में अभी समय लेकिन हमारा संगठन पूरी तरह से सभी जिलों में मजबूती से काम कर रहा है, 2027 का चुनाव भी एनडीए गठबंधन ही जीतेगा- अनुप्रिया पटेल
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





