देसूरी घाट सेक्शन के पंजाब मोड में ट्रोला पलटा,वाहनों की लगी लंबी कतारे।

SHARE:

देसूरी चारभुजा नाल में ट्रोला पलटा, यातायात हुआ बांधित।

अशोक कुमावत

देसूरी,पाली।

देसूरी चारभुजा नाल में ट्रोला का संतुलन बिगड़ने से सड़क के बीचों बीच पलट गया। जिसके बाद ट्रोला दो भागों में विभाजित हो गया। वही दोनो तरफ यातायात बांधित हो गया। वही घटना की सूचना मिलते ही चारभुजा पुलिस घटना स्थल पहुँचकर ट्रोला को हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

चारभुजा पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम चारभुजा तरफ से पाऊडर भरकर ट्रोला देसूरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान पंजाब मोड़ से पहले ट्रोला के ब्रेक फेल होने से संतुलन बिगड़ गया। सडक के बीच पलट गया, इस दौरान ट्रोला दो भागों में विभाजित हो गया। घटना के दौरान कोई जनहानि नही हुई। वही चारभुजा पुलिस क्रेन की मदद से सड़क से ट्रोला हटाने की कार्यवाही की जा रही है। वही देसूरी पुलिस ने हरिओम आश्रम के पास वाहनो रोक दिया है। वही दूसरी तरफ चारभुजा पुलिस ने भी मानवता गुडा के पास वाहनों को रोककर यातायात शुरू करने का कार्य किया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment