रामनगरी अयोध्या में रामकोट परिक्रमा का शुभारंभ, कामदगिरि के तर्ज पर रोज होगी परिक्रमा।

SHARE:

रामनगरी अयोध्या में रामकोट परिक्रमा का शुभारंभ, कामदगिरि के तर्ज पर रोज होगी परिक्रमा।

अयोध्या।

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में धार्मिक परंपरा को सशक्त करने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब कामदगिरि के तर्ज पर रामकोट परिक्रमा का शुभारंभ कर दिया गया है आज बामन मंदिर पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभ शरण महाराज, बधाई भवन पीठाधीश्वर राजीव लोचन जी महाराज एवं तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज के सान्निध्य में पहली रामकोट परिक्रमा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अयोध्या के तमाम साधु-संत और महंत मौजूद रहे यह परिक्रमा पूरे रामकोट क्षेत्र की की गई, जिसकी परिधि लगभग 4 किलोमीटर है संत समाज ने भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ रामभक्ति का वातावरण निर्मित किया जानकारी के अनुसार जिस प्रकार कामदगिरि में प्रतिदिन परिक्रमा होती है, उसी प्रकार अब अयोध्या में भी रामकोट परिक्रमा प्रतिदिन सुबह आयोजित की जाएगी। साधु-संतों के साथ श्रद्धालु भी इसमें सम्मिलित होकर धार्मिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे इस परिक्रमा का शुभारंभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की है। संतों का मानना है कि इससे न केवल अयोध्या की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ेगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था का नया मार्ग भी मिलेगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment