पूर्व राज्य मंत्री संगीता बेनीवाल को AICC ने उत्तराखंड सर्जन संगठन का ऑब्जर्वर नियुक्त किया
सादड़ी।
पूर्व राज्य मंत्री एवं पाली लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती संगीता बेनीवाल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा उत्तराखंड सर्जन संगठन का ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया।
इस नियुक्ति पर सादड़ी से किसान नेता गजाराम भादू, पूर्व चेयरमैन दिनेश मीणा, कांग्रेस नेता पाली जिला सचिव एवं पार्षद रमेश प्रजापत, पार्षद वसीम नागौरी, कैलाश भाटी तथा जगदीश माली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जोधपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचा। यहां सभी ने संगीता बेनीवाल का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस नेता रमेश प्रजापत ने कहा कि संगीता बेनीवाल के पास संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय राजनीतिक समझ है, जिससे उत्तराखंड सर्जन संगठन को मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
इस मौके पर संगीता बेनीवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरी उतरेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन के उत्थान और जनहित के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





