सरयू नदी में फंसी टूरिज्म की मोटर वोट, एसडीआरएफ और जल पुलिस के समय पर किया रेस्क्यू, सभी लोग सुरक्षित।
संजय यादव,अयोध्या।
घटना अयोध्या धाम के सरयू नदी की है,जहां पर बीते रविवार की शाम करीब 5:00 बजे के आसपास सरयू नदी में उत्तर प्रदेश टूरिज्म की एक मोटर वोट बीच धारा में खराब होकर बहने लगी। इस वोट में बिहार और अन्य क्षेत्रों के 6 लोग सवार थे, इनमें बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी बोट चालक रामबाबू ठाकुर सुजीत सिंह,आजमगढ़ के अतुल राव, कोलकाता के गोपाल, और बनगांव के सन्दीपन बरई और शिवरत्न फाइन शामिल थे। बीच नदी में मोटर वोट खराब होने के कारण वोट चालक काफी देर तक वोट की मरम्मत करता रहा, इसी बीच वोट लगभग 7-8 किलोमीटर दूर बालू घाट चौकी दर्शन नगर क्षेत्र में चली गई।रात्रि मैं समय करीब 11 बजे बोट चालक रामबाबू ठाकुर ने चौकी नया घाट और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अनुराग पाठक, जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव और एसडीआरएफ प्रभारी अनुराग सिंह ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मध्य रात्रि 12:00 बजे के आसपास सभी 6 लोगों को सुरक्षित नया घाट लाया गया।इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ और जल पुलिस की तत्परता से सभी लोग सुरक्षित लाया गया। बताया गया है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश टूरिज्म में नया घाट व गुप्तार घाट पर मोटर वोट संचालन व मरम्मत का कार्य करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





