सोशल मिडिया पर पोस्ट को लेकर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
ब्राह्मण परिवार के आधा दर्जन घायल, एक घायल की हालत गंभीर
कई गाँव के दबंग ठाकुर युवकों ने गाँव में मचाया तांडव 10 नामजद व एक दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज,तीन गिरफ्तार
— तनाव को देखते हुए गांव में लगाई गई पीएसी व पुलिस
अयोध्या । जनपद के रौनाही थाने की पुलिस चौकी ड्योढ़ी क्षेत्र के देवई गाँव के एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली गई थी। पोस्ट को लेकर दबंग युवकों ने पोस्ट हटाने का दबाव बनाना शुरू किया। जिस पर युवक ने पोस्ट हटा दिया। उसके बाद भी लोगों का मन नहीं भरा और कई गाँव के दबंग युवकों ने इक्क्ठा होकर देवई गाँव में पहुंचकर बृजभान तिवारी के घर पर लाठी, डंडा, हाकी व लोहे की रगड़ के साथ हमला बोल दिया। जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी सोहावल लाया गया। जहाँ पर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसे लेकर आशीर्वाद तिवारी पुत्र बृज भान तिवारी की तहरीर पर दस नामजद व दस बारह अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही तेज कर दिया है।
बताते चलें की रविवार की सुबह लगभग 11 बजे कुंदुरखा खुर्द, बभनियावा, भग्गू का पुरवा,डयौढ़ी, किठावा, आदि गांवो से जुड़े लगभग दो दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडा राड लेकर देवई गाँव में पहुंचकर बृजभान तिवारी के घर पर हमला बोल दिए। बृजभान तिवारी, आशीर्वाद तिवारी, जितेश तिवारी, अवनीश तिवारी चिरंजीव तिवारी, अर्पित तिवारी, को लाठी डंडा लोहे के राड से जमकर पीटा जिससे सभी लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहाँ पर हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आशीर्वाद तिवारी की तहरीर पर नीरज सिंह, राना सिंह, कार्तिकेय सिंह, शैलेश सिंह शानू, तुषार सिंह, लल्लू सिंह सिपाही, सिद्धार्थ शर्मा, राम सिंह सहित दस बारह अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा लिखकर पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया है। और सुरक्षा की दृष्टि से गावों में पीएसी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल पर पीएसी व पुलिस लगा दी गई है। शीघ्र ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। घटना को लेकर तनाव बरकरार है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





