राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने विश्व प्रसिद्ध रणकपुर मंदिर की शिल्पकला देखकर हुए गदगद।

SHARE:

राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने रणकपुर मंदिर की शिल्पकला देखकर हुए गदगद।

Oplus_0
Oplus_0

मंदिर में स्थापित भगवान आदिनाथ की प्रतिमा कि की पूजा अर्चना।

रणकपुर,पाली
राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के.आर.श्रीराम सपत्नीक दो दिवसीय प्रवास के तहत रणकपुर जैन मंदिर की शिल्पकला निहारने पहुंचे। उन्होंने भगवान आदिनाथ की पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए आराधना की। न्यायिक अधिकारी,वकील मण्डल देसूरी के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता हीरसिंह राजपुरोहित व रणकपुर पेढ़ी की ओर से सम्मान व सत्कार किया। मुख्य न्यायाधीश रात्रि विश्राम जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र में विश्राम किया।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के.आर. श्रीराम सपत्नीक रणकपुर मंदिर पहुंचने पर पाली जिला सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार,पाली मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रिचा चौधरी,बाली अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजयकुमार बाकोलिया,न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमानी कच्छवाह सादडी,रणकपुर पेढ़ी के मैनेजर जसराज माली, वकील मंडल देसूरी के पूर्व अध्यक्ष हीरसिह राजपुरोहित मादा व सादडी
थानाधिकारी हनवन्तसिंह सोढा, देसूरी थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने उनका स्वागत किया। मन्दिर पहुंचने पर मुख्य पुजारी चिराग शर्मा व सुनील शर्मा ने भगवान आदिनाथ का पूजन करवा कर मन्दिर की शिल्पकला पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिसके तहत 600 वर्ष प्राचीन मन्दिर में 84 देवी देवता कुलिकाएं,चौमुखा जिनालय में 4 रंग मंडप,कल्पवृक्ष पर्ण,ओम ध्वनि उच्चारण वाले टनकोर, 1444 खम्भों में बारीक कलाकृति इत्यादि प्रमुख रहा। न्यायाधीश ने रखरखाव व प्रबंधन के लिए धन्यवाद दिया। पुजारी परिवार ने मुख्य न्यायाधीश व उनकी धर्मपत्नी का पुष्पहार से स्वागत किया।

रणकपुर विश्राम गृह में देसुरी वकील मण्डल के पूर्व अध्यक्ष हीरसिंह राजपुरोहित ने मुख्य न्यायाधीश के रणकपुर का फोटो व महाराष्ट्र के दगड़ू सेठ गणपति प्रतिम भेंट कर सम्मान किया। न्यायाधीश सूर्य मंदिर पहुंच कर भगवान सूर्यनारायण के दर्शन किए। इस दौरान पुजारी महेश शर्मा ने एकलिंगनाथ पेढ़ी की ओर से उनका स्वागत किया। एडवोकेट दीपक श्रीमाली एडवोकेट प्रकाश मीणा, अशोक कुमार, भगवानसिंह सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment