अयोध्या में पत्रकारों ने निकाली 14 किमी की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा।

SHARE:

अयोध्या में पत्रकारों ने निकाली 14 किमी की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा।

*देशभक्ति का दिया संदेश, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत*

अयोध्या। गुरुवार को नगर में 14 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में जिले के सैकड़ों पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए जब पत्रकारों का कारवां निकला, तो पूरे शहर में देशभक्ति की लहर दौड़ गई। देशभक्ति के गीतों की गूंज और जय श्री राम के नारों से माहौल गूंज उठा।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सहादतगंज चौराहे से आईजी प्रवीण कुमार ने हाथ में तिरंगा लेकर किया। इसके पश्चात यात्रा रिकाबगंज चौक, गुदड़ी बाजार चौराहा, बेनीगंज, टेढ़ी बाजार होते हुए श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंची, जहां पत्रकारों ने तिरंगे को श्रीराम मंदिर के समक्ष नमन कर जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपनी आस्था और देशप्रेम का परिचय दिया। यात्रा का समापन लता चौक पर हुआ।यात्रा में आगे डीजे वाहन चल रहा था, जिसमें देशभक्ति के गीत बज रहे थे-ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू.., ऐ आन तिरंगा है-मेरी जान तिरंगा है- जैसे गीतों ने माहौल को भावुक और ऊर्जावान बना दिया। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। बच्चों, महिलाओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक इस आयोजन में सहभागिता निभाई।
पत्रकारों ने इस यात्रा के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। पत्रकारों ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, बलिदान और गौरव का प्रतीक है।श्रीराम मंदिर के सामने तिरंगे को किया गया नमन जनपद में यह तिरंगा यात्रा न केवल पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि राष्ट्रप्रेम केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि कर्मों से भी प्रदर्शित किया जाता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment