हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्तौड़गढ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली।

SHARE:

हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्तौड़गढ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

स्वाधीनता दिवस से पहले देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्तौड़गढ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
वीओं-शहर के कलक्ट्रेट चौराहे से प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा रोडवेज बस स्टैण्ड से होते हुए सुभाष चौक, गोल प्याऊ चौराहे पहंुच सम्पन्न हुई। अभियान के तहत जिला कलक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में शुरू हुई तिरंगा रैली मुख्य सड़क से गुजरते हुए गोल प्याऊ चौराहा पहुंची। यात्रा में शामिल स्काउट एण्ड गाइड, एनसीसी, स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा मे प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्काउट गाईडर्स सहित आमजन शामिल हुए। यात्रा के समापन पर जिला कलक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। जिला कलक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को उत्सव की तरह मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जिलेवासियों में देश प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव की भावना का संचार किया जा रहा है। तिरंगा रैली में घर-घर तिरंगा के देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगे झंडे के प्रति जन जागृति का कार्य किया जा रहा है। जिला स्तर से ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
बाईट-आलोक रंजन-जिला कलक्टर

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment