गौसेवा कर सादगीपूर्वक मनाया पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत का जन्मदिन।

SHARE:

गौसेवा कर सादगीपूर्वक मनाया पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत का जन्मदिन।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चितौडगढ राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्वक मनाया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणजीत लोठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गांधीनगर स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया तथा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया तत्पश्चात् सभी कार्यकर्ता पूर्व राज्यमंत्री के निवास पहुँच कर केक काटकर पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत को मेवाड़ी पाग, मालाएँ व उपरना पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस जिन्दाबाद, जाड़ावत साहब जिन्दाबाद के नारे लगाये गये।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व चेयरमेन रमेशनाथ योगी, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद पालीवाल, जिला महासचिव प्रमोदसिंह तंवर, जिला प्रवक्ता एडवोकेट राजेश सोनी, बृजमोहनसिंह राव, एडवोकेट शैलेन्द्रसिंह, शंकर सेन, युवा नेता धर्मेन्द्र मूंदड़ा, मोनू बन्ना, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहनसिंह भाटी, राजदीपसिंह राणावत, महावीरसिंह डेलवास, शहर संगठन महामंत्री महेश काकानी, निवर्तमान पार्षद एडवोकेट सुरेन्द्र नाथ योगी, एडवोकेट टिंकू धामाणी, रामगोपाल लौहार, अरविन्द अजमेरा, रमेश टेलर, शैलेन्द्रसिंह शक्तावत, डॉ. गोपाल सालवी, नरेश धाकड़, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेश गाडरी, कैलाश भूतड़ा, एडवोकेट देवीलाल धाकड़, श्रीराम मेघवाल, शहादत भाई, एडवोकेट राकेश घारू, प्रदीप पुरोहित, प्रभूलाल रेगर, शांतिलाल सालवी, मनीष चावला, अनिल भारद्वाज, नरेन्द्रसिंह तंवर, शंभूलाल भील, गोपाल गाडरी, युवा कांग्रेस नेता छत्रपालसिंह, मोहम्मद आदिल, नरेश फोटोग्राफर, अमित लोठ, अभिषेक घावरी, रामेश्वर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment