अमृत स्टेशन योजना अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों से फालना स्टेशन नए स्वरुप में दिखने लगा।

अजमेर,राजस्थान
अमृत स्टेशन योजना अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों से फालना स्टेशन नए स्वरुप में दिखने लगा।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुगम व बेहतर यात्रा के लिए अनेकों कार्य किए जा रहें है। अमृत स्टेशन योजना के तहत राजस्थान के प्रमुख स्टेशनों के विकास का कार्य किया जा रहा है। फालना स्टेशन के महत्व और यात्री क्षमता को देखते हुये रेलवे द्वारा यहाँ यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिये अनेक कार्य किये जा रहे हैं। फालना स्टेशन में सुगम रेल सुविधाओं के बेहतर कियान्वयन के लिये भविष्यगामी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर 17.6 करोड़ रूपये की लागत से “अमृत स्टेशन” योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। जिसमें आधुनिकता का समावेश किया गया है। स्टेशन की बिल्डिंग को बेहतर बनाया गया है, जिसमें विभिन्न तरह की यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बी सी एस चौधरी के अनुसार अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत अजमेर मंडल पर चयनित स्टेशनों पर स्टेशन रि-डेवलपमेंट संबंधित काम तीव्र गति से जारी है । इसी कड़ी में फालना स्टेशन पर भी अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास कार्य किये जा रहे हैं जिसमें 85% से अधिक काम पूर्ण हो गया है और शेष कार्य अगले 3 माह में कार्य पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। फालना स्टेशन पर लगभग 3 हजार स्क्वायर मीटर में नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। स्टेशन पर जो प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी उनमें 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म शेल्टर, प्लेटफॉर्म सतह के कार्य, लिफ्ट, फर्नीचर आर्ट और कल्चर के कार्य, वेटिंग हॉल और 3010 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में फैला द्वितीय प्रवेश द्वार का विकास शामिल है। मैन स्टेशन बिल्डिंग का काम पूर्ण कर लिया गया है साथ ही सेकंड एंट्री का काम भी पूर्ण कर लिया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर फुट ओवर ब्रिज का फाउंडेशन वर्क पूर्ण कर लिया गया है और कालम लॉन्चिंग भी कंप्लीट कर ली गई है। सर्कुलेटिंग एरिया का काम भी पूर्ण कर लिया गया है ।प्रत्येक 16 मीटर के 18 बे प्लेटफार्म शेल्टर का कार्य भी फालना स्टेशन पर पूर्ण कर लिया गया है । वेटिंग हॉल भी बनकर तैयार है। फालना स्टेशन पर जो अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी उनमें पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, कोच पोजिशन डिस्प्ले सिस्टम, स्टैंडर्ड रैंप सहित कई अन्य सुविधाएं शामिल है
अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा शीर्ष स्तर पर की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा स्वयं मंडल के चयनित विभिन्न स्टेशनों का दौरा कर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर रहे हैं और अधीनस्थ अधिकारिओं को आवश्यक निर्देश दे रहे है ।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





