श्री राम कचहरी चारों धाम मंदिर में छाया झूलनोत्सव का उल्लास।

SHARE:

श्री राम कचहरी चारों धाम मंदिर में छाया झूलनोत्सव का उल्लास।

संजय यादव अयोध्या

अयोध्या। राम कोट स्थित श्री राम कचहरी चारों धाम मंदिर में झूलनोत्सव का उल्लास चरम पर है। दिव्य, भव्य, मनोहारी झूलनोत्सव श्रद्धालुओं भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। झूले में बिहार कर रहे श्री सीता राम जी बिहारी सरकार की अलौकिक छवि का दर्शन कर श्रद्धालु भक्त कृतकृत्य हो रहे हैं। श्री राम कचहरी चारों धाम मंदिर के गौ, संत, परमार्थ सेवी यशस्वी पीठाधीश्वर शशिकांत दास महाराज की अध्यक्षता में संचालित झूलनोत्सव में अनेक संत, शास्त्रीय गायक, वादक कलाकारों द्वारा अपनी गायन वादन कला का प्रदर्शन कर भगवान को
रिझाने का सुंदर प्रयास किया जाता है। श्रावणी गीतों, भजनों, कजरी गीतों की प्रस्तुतियां संतों, भक्तों, अतिथियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। झूलनोत्सव का दर्शन करने भक्तों, श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। श्री
महंत शीशकांत दास महाराज श्री सीता राम जी सरकार के अनन्य उपासक एवं संत सेवी, गौ सेवी, अतिथि सेवी, परमार्थी संत हैं, जो अत्यंत विनम्र एवं धर्म पारायण है। मंदिर में वर्ष में अनेक उत्सव, महोत्सव, भंडारे संपादित होते रहते हैं, सभी समागत संत, महंतों, अतिथियों के यथोचित सम्मान की परंपरा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment