हनुमान गढ़ी अयोध्या से महंत राजुदास महाराज होंगे सनातनी आकर्षण का मुख्य केंद्र।

SHARE:

चित्तौड़गढ़। नरेन्द्र सेठिया
*”देश भर से जुटेंगे महामंडलेश्वर और महंत।”*

*51 फीट ऊंचे ध्वज पर ध्वजारोहण कर होगा संत समागम का आगाज।*

*हनुमान गढ़ी अयोध्या से महंत राजुदास महाराज होंगे सनातनी आकर्षण का मुख्य केंद्र।*

11 अगस्त को होगा की “संतो जान, गौ माता के प्राण,” विशाल संत समागम एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन।
चित्तौड़‌गढ़़। श्री राघव गोविन्द गौशाला राघवनाथ सेवा संस्थान कन्धारिया रोड़, सावा में प्रेस वार्ता का आयोजन कर राघवनाथ (सरकार) ने कहा कि आगामी 11 अगस्त सोमवार के दिन “संतो की जान, गौ माता के प्राण”, कार्यक्रम के तहत विशाल संत स‌मागम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार प्रातः 8 बजे चितौड़़गढ़, दुर्ग स्थित कालिका माता मन्दिर से वाहन रैली रवाना होकर शहर में होते हुए शम्भुपुरा, सावा से कंथारिया स्थित श्री राघव गोविंद गौशाला पहुंचेगी।वहान रैली का स्वागत विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर किया जायेगा।
महन्त राजुदास महाराज, हनुमान गढ़ी अयोध्या वहान रैली से पहले चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में पूजा अर्चना कर वहान रैली के रूप में दुर्ग से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सावा पहुंचेंगे जहां से सभी संतो को विशाल वाहन रैली के साथ नाचते गाते हुए सावा के बाजारों से होते हुऐ गौशाला पहुंचेंगे।

आयोजित विशाल संत समागम एवं भव्य भजन संध्या में मुख्य अतिथि हनुमान गढ़ी अयोध्या के प्रख्यात महन्त राजुदास महाराज होंगे। कार्यक्रम में परम् पू‌जनीय महामण्ड‌लेश्वर चेतन दास महाराज की चरण पादुका भी मंच पर विराजमानमूर्धनि रहेंगी एवं उनके परम शिष्य भागवत प्रवक्ता मेवाड़ महा मण्ड‌लेश्वर अनुजखं दास महाराज मुंगाणा, बड़ीसादड़ी पीठाधीश महन्त सुदर्शनाचार्य महाराज, नंदी आश्रम मंहत शिव दास महाराज, संत सौमित्र दास त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष संत महासभा मध्य प्रदेश ऊंकारेश्वर, महंत राम बालक दास महाराज पाल वाले हनुमान जी सावा, महन्त अमर गिरि महाराज जीतावल, महन्त त्यागी महाराज सिंहालियां, रोहित दुबे प्रदेशाध्यक्ष अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, ओम आजाद प्रवक्ता
हिन्दू महासभा मध्यप्रदेश सहित नीलकंठ महादेव महंत जगन्नाथ भारती एवम् हजारेश्वर महादेव महंत चंन्द्र भारती महाराज मंचासिन होंगे।

*”गौ चरनोट को अतिक्रमण से मुक्त कराकर गौ वंश को बचाना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य” – संत राघवनाथ (सरकार)*

प्रेस वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए संत राघवनाथ (सरकार) ने कहा कि हमारा उद्देश्य भूख, प्यास और बीमारी से तड़प रही देश की सभी गौमाताओं को उनका अधिकार, गौ चरनोट भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसमें सम्पूर्ण व्यवस्था वाली गौ शालाओं को विकसित कर गौ माताओं की सेवा करना है।

राघवनाथ (सरकार) ने कहा कि संत समाज संत होने से भी पहले एक हिन्दू सनातनी है। और प्रत्येक सनातनी का पहला कर्तव्य गौ माता की रक्षा करना है, चाहे उसके लिए हमारी जान ही क्यों ना चली जाए। गौ माताओं का हक हम उनको दिलाकर ही दम लेंगे।
प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते समय संत राघवनाथ (सरकार) के साथ महंत सियाराम महाराज एवं भक्तगण सहित कई ग्रामीण मौजूद रहें।

बाईट संत राघनाथ
बाईट महन्त सिया राम दास, जी ने बताया

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment