एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं के रक्त की जांच की गई।
फालना,पाली
स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा फालना बाली द्वारा फ़ालना के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा बाली के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की करीब 450 बालिकाओं एवं महिलाओं के रक्त लापता की जांच की गई भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष श्री गोपाल पारीक ने बताया की फालना पीएचसी से भंवर वैष्णव एवं बाली उप जिला चिकित्सालय के हरीश पालीवाल के नेतृत्व में दो चिकित्सा दलो द्वारा दोनों विद्यालयो की 10 वर्ष से अधिक उम्र की सभी बालिकाओं एवं महिलाओं की रक्त अल्पता की जांच की गई जिसमें 452 बालिकाओं एवं 20 महिलाओं की जांच की गई जिसमें 100 से अधिक रक्त अल्पता से ग्रसित कैस पाए गए इस कार्य को सफल बनाने में डॉक्टर ज्ञानेंद्र जैन डॉक्टर शालिनी कपिल उगम सिंह पवार मूल सिंह राजपुरोहित एडवोकेट दिनेश माथुर डॉ आयदान सिंह सका राम भाटी के नेतृत्व में सुषमा जैन सीमा जैन बिमला जोशी अनीता गोयल शिव प्रकाश तिवारी जायरूप सिंह अशोक बचेठा मनीष गोयल कविता गहलोत सुदर्शना वचेता प्रवीण वैष्णव आदि ने सहयोग किया
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





