लवकुश भवन वाल्मीक आश्रममें भव्य झूलनोत्सव बना आकर्षण का केंद्र।

SHARE:

लवकुश भवन वाल्मीक आश्रममें भव्य झूलनोत्सव बना आकर्षण का केंद्र।

 

अयोध्या। रामकोट स्थित नव निर्मित सुभव्य लवकुश भवन, वाल्मीक आश्रम में गौ, संत, परमार्थ सेवी श्री महंत राम केवल दास जी महाराज की अध्यक्षता एवं उत्तराधिकारी महंत श्री राम दास जी के कुशल संचालन में सुभव्य झूलनोत्सव श्रद्धालुओं, भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह रामनगरी अयोध्या का एक ऐसा दिव्य मंदिर है जहां भगवान श्री सीता राम चारों भाइयों, चारों माताओं के साथ ही भगवान शिव का भी दिव्य शिव लिंग भी दर्शनीय है, इन दिनों आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व से ही 108 ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक पूजन विद्वान आचार्यों द्वारा कराया जा रहा है जो पूर्णमासी तक संचालित होगा, झूलनोत्सव भी गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ

हुआ जो पूर्णमासी तक संचालित होगा। दिव्य, भव्य, मनोहारी झूलनोत्सव का दर्शन, अवलोकन कर श्रद्धालु, भक्त कृतार्थ हो रहे हैं। आश्रम में गायक, नर्तक, वादक

कला का प्रदर्शन किया जा रहा है। आश्रम में श्रद्धालुओं, भक्तों का सदैव तांता लगा रहता है। मंदिर में संत सेवा, अतिथि सेवा की प्रधानता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment