चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 21 करोड़ 13 लाख 25 हजार रुपए।
चौथे चरण की गणना का हुआ समापन
चितौडगढ जिलें के मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 21 करोड़ 13 लाख 25 हजार रुपए। ज्ञात हो कि चतुर्दशी को ठाकुरजी की राजभोग की आरती के बाद ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। चतुर्दशी को पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 07 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। दूसरे चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 03 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीसरे चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 07 करोड़ 63 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। मंगलवार को चौथे चरण की गणना की गई। चौथे चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 03 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई। चारों चरणों की गणना करने के बाद भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से इस माह कुल 21 करोड़ 13 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना बुधवार को पांचवें चरण के रूप में की जाएगी। मंगलवार को मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, हरिराम गाडरी, रामलाल गुर्जर, पवन तिवारी, नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, संपदा व मंदिर व्यवस्था प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, संस्थापन प्रभारी लेहरी लाल गाडरी, वरिष्ठ सहायक कालूलाल तेली, स्टोर प्रभारी मनोहर शर्मा सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





