हरियाली अमावस्या पर “एक पेड़ माँ के नाम” किया समर्पित।
नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।
हरियाली अमावस्या के पावन पर्व के अवसर पर बसन्त नगर हनुमान जी मंदिर प्रांगण में “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत ‘रुद्राक्ष’ एवं ‘बरगद’ के वृक्षारोपण कर ट्री गार्ड से संरक्षित किए गए इस दौरान नीलेश नीलमणि का उपरणा ओढ़कर मुंह मीठा करा जन्मदिन मनाया गया।
धोबी समाज के युवा अध्यक्ष देवराज धोबी ने बताया कि इस अवसर भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रमुख श्रवण सिंह राव, महिला मंडल अध्यक्ष घोसुण्डा गायत्री जोशी, मंडल महामंत्री घनश्याम लोट, निवर्तमान पार्षद छोटू माली, दिनेश गवारिया, समाजसेवी अभियन्ता अनिल सुखवाल, अजय रजक, भीमराज सालवी, एडवोकेट रवि माली, सत्यनारायण धोबी, मथुरा लाल धोबी, दशरथ कुमावत, कालू रजक, नारायण धोबी, परसराम रजक, राहुल धोबी, दीपक रजक, सूरज रजक, राजू रजक, मुकेश पूर्बिया आदि उपस्थित रहे।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432