क्षेत्र में मुछलाधार बारिश सभी प्रमुख बांध ओवर फ्लो,चादर चली,नदी नाले उफान पर,परशुराम यात्रियों को रोका।

SHARE:

क्षेत्र में मुछलाधार बारिश सभी प्रमुख बांध ओवर फ्लो,चादर चली,नदी नाले उफान पर,परशुराम यात्रियों को रोका।

देसूरी उपखंड,पाली

सादड़ी, बाली और देसूरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 6 बजे से बारिश शुरू हुई। सुबह 7 बजे के बाद सादड़ी में बारिश की गति तेज हो गई।

घाणेराव की मुख्य नदी व साईं नाला उफान पर बह रहा है। देसूरी का सेली व सादड़ी का बांध ओवरफ्लो होकर उस चादर चल रही है। बारिश के कारण सादड़ी का आखरिया चौक और रणकपुर सड़क मार्ग पर जलभराव हो गया। तेज बारिश के चलते सड़कें खाली दिखाई दीं। सादड़ी के परशुराम कुण्डधाम पर बारिश के बाद झरना भी उफान पर आ गया। जिससे श्रद्धालुओं को दोनों रोका गया। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में मौसम साफ था। इस कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं, पर्वतमाला में तेज बारिश के बाद खलड्डुआ पुलिया पर तीन फीट से अधिक पानी बह रहा है। जिसके कारण सादड़ी-परशुराम महादेव सड़क मार्ग बंद कर दिया। वहीं, सादड़ी आखरिया चौक, कोट सेरिया नाला, बारली सादड़ी, रणकपुर सड़क मार्ग भी पानी मे डूब गए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment