मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी में दो दिवसीय राम कथा का आयोजन।
संजय यादव,अयोध्या धाम।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी में दो दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु राम कथा का आनंद ले रहे हैं।
अयोध्या में इन दिनों दो दिवसीय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, उज्जैन से विशेष रूप से पहुंचे श्रद्धालु को राम कथा रस पान करा रहे कथा व्यास महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी द्वारा हो रहे मनी रामदास छावनी कथा मंडपम में कथा का आनंद ले भक्तजन बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। कथावाचक द्वारा भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला जा रहा है। श्रद्धालु राम कथा के माध्यम से भक्ति और ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। कथा में भगवान राम के जीवन की विभिन्न घटनाओं का वर्णन किया जा रहा है, जिससे श्रोताओं को प्रेरणा मिल रही है। यह आयोजन अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।
महाराज श्री ने कहा कि अगर मन में संदेह हो और गुरू सामने हों और गुरू से वो संदेह ना कहा जाए तो मन से वो संदेह कभी नहीं मिटेगा, गुरू से कुछ छिपाया इसका पाप अलग लगता है। अगर हमारे सामने ऐसे लोग हैं जो मेरे संशय का निवारण करते हैं तो मुझे तुरंत अपना संशय सनिवेदन के साथ पूछ लेना चाहिए। गुरू से हर बात स्पष्ट कह देनी चाहिए।
कथा में पधारे उज्जैन से मुख्य यजमान बद्री प्रसाद सोनी, प्रियंका सोनी वेतन सोनी पुत्री वृत्तिका सोनी, धर्मेंद्र, सोनी, जितेंद्र सोनी
महराज श्री राम बाबा ने बताया कि राम मंदिर बनने
के खुशी में हमने राम का आयोजन कराया गया है

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432