रामनगरी अयोध्या में 10 दिवसीय राम कथा का
भव्य शुभारंभ,उज्जैन से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु।
संजय यादव,अयोध्या
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज से 10 दिवसीय राम कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए इस राम कथा में उज्जैन से विशेष रूप से पहुंचे 400 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए हैं। जैसे ही रथ यात्रा प्रारंभ हुई, पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोषों से गूंज उठा। पारंपरिक वेशभूषा और धर्मध्वजाओं से सुसज्जित श्रद्धालु रथ के साथ चलते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना रहे थे कथा का आयोजन छोटे छावनी परिसर में किया जा रहा है, जहां अयोध्या के प्रमुख साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। आयोजन समिति ने बताया कि कथा का वाचन प्रतिदिन भजन, सत्संग और आरती के साथ होगा। श्रद्धालुओं के लिए रहने व प्रसाद की व्यवस्था भी सुचारु रूप से की गई है।
आयोजन के संयोजकों ने बताया कि यह कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राम भक्तों के लिए आत्मिक जागरण और धर्मिक एकता का अवसर है। इस अवसर पर नगरवासियों के साथ देशभर से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





