अनवरत चलना चाहिए “एक पेड़ मां के नाम”अभियान-शिवेंद्र।

SHARE:

अनवरत चलना चाहिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान-शिवेंद्र।

संजय यादव,अयोध्या।

जिले के पूरा ब्लॉक में उत्साह और उल्लास के साथ अनवरत जल रही है “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की अलख।अभियान को अनवरत जारी रखकर रिकॉर्ड बनाने में जुटे ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिले में इस अभियान को धार देने के बाद से लगातार जारी है ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष की वृक्षारोपण मुहिम।इस कड़ी में शनिवार को पूरा ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख सन जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में वृहद पैमाने पर किया गया वृक्षारोपण।पूरे दिन चले अभियान में ब्लॉक परिसर के चारों ओर सरहदों पर किया गया फलदार और छायादार वृक्षों का रोपण।इस दौरान जिला प्रचारक,बीडीओ तथा प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सहित ब्लॉक की सभी ग्राम सभाओं के प्रधान, बीडीसी व अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।अभियान की समाप्ति पर ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का बयान-“आज समूचा विश्व जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का कर रहा है सामना जिससे बचाव के लिए वृक्षारोपण की भूमिका है अत्यन्त महत्त्वपूर्ण। ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने हेतु अधिक से अधिक पौधों को लगाना है एक कारगर उपाय।सम्पूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है यदि यह असंतुलित हुई तो मानवता पर मंडरायेगे संकट के बादल जैसा कि इस समय भारत सहित सम्पूर्ण विश्व पर्यावरणीय प्रदूषणों के कारण संकट में पड़ा हुआ है। शिवेंद्र बोले,पृथ्वी पर वृक्षों की अधिक संख्या होने से वातावरण में बढेगी आक्सीजन की मात्रा जिससे जीव जंतु व सम्पूर्ण मानवता को होगा लाभ,इसीलिए चलाया जा रहा है वृक्षारोपण कार्यक्रम।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment