गुरु पूर्णिमा श्रद्धा से मनाई, संतो के चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद।

SHARE:

गुरु पूर्णिमा श्रद्धा से मनाई, संतो के चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद।

जिले भर के सभी संत महंतो के आश्रमों पर भक्तो का लगा रहा रेलमपेल
घाणेराव,पाली
पाली,जिले सहित बाली विधानसभा क्षेत्र के सभी शहरों व गांवो में गुरु पूर्णिमा का पर्व पारम्परिक श्रद्धा के साथ मनाकर गुरुवरो से आशीर्वाद लिया। घाणेराव कस्बे के गुडा भोपसिंह रोड़ स्थित बाबा धूणी आश्रम के महंत देवीदास महाराज के सानिध्य में भक्तों ने अपने गुरु के चरण पूजन कर आशीर्वाद लिया।
यहाँ पर आश्रम की व्यवस्था में कई शिष्य व कार्यकर्त्ता जुटे हुए थे।
इसी प्रकार रामद्वारा में राम स्नेही सन्त भगतराम महाराज,कालाटूक आश्रम पर सन्त करुणाकरण दास के यहां पर भक्तों जमघट लगा हुआ था। देसूरी के सेली बांध की तलहटी में अन्नपूर्णा हनुमान आश्रम, धलेश्वर महादेव,बिलिया महादेव आश्रम,सुमेर वन स्थिति कालेश्वर व लोहागढ़ महादेव के सन्तो के यहां पर भी भक्तों तांता लगा हुआ था। पाली,मारवाड़ जंक्शन,बाली,फालना,
सादड़ी,लुणावा,सेवाड़ी,बीजापुर सहित सभी संत महंतो के आश्रमों पर गुरु पूर्णिमा श्रद्धा से मनाई।

बाबा धूणी आश्रम पर

Oplus_0

हनुमान चालीसा पाठ और सुंदर काण्ड पाठ सत्संग श्री सिद्ध अभय दाता हनुमान मंदिर घाणेराव महंत श्री देवीदासजी महाराज के सानिध्य में सनातनी भाई बंधु द्वारा आयोजित किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment