जिक्रे शुहदाए कर्बला का आयोजन इमामबाड़ा/ कब्रिस्तान बहारशाह हसनू कटरा में हुआ।

SHARE:

जिक्रे शुहदाए कर्बला का आयोजन इमामबाड़ा/ कब्रिस्तान बहारशाह हसनू कटरा में हुआ।

माहे मोहर्रम चांद की 12 तारीख मोहल्ला हस्नू कटरा की कदीमी कब्रिस्तान बहार शाह में स्थित कदीमी सुन्नी इमामबाड़ा पर जिक्र शोहदाए कर्बला का आयोजन हुआ जिसमें  मौलाना शाबान कादरी उस्ताद दारुल उलूम बादशाह की तकरीर हुई कादरी ने कहा कि हर किसी को चाहिए गरीबो मजलूमो बेसहारा विधवो यतीमो से मोहब्बत करें और उनकी हर तरीके की मदद करें तथा हक और बातिल की पहचान रखे हक पर कायम रहे आयोजन मे वरिष्ठ मुस्लिम धर्मगुरू मुफ्ती मोइनुद्दीन अशरफी(मुफ्ती ए अवध)सहित जनपद के कई उलेमा इमाम आदि मौजूद रहे।
कब्रिस्तान बहारशाह/ इमामबाड़ा के सेक्रेटरी  सुहैल अहमद बकाई ने बताया कि यह आयोजन सैकड़ो साल पुराना है वर्तमान में लगभग 50 साल से अधिक समय से हस्नु कटरा निवासी डॉक्टर मोहम्मद शरीफ ,कमर महेरी आदि द्वारा पूरी जिम्मेदारी से किया जा रहा है इस आयोजन में मरहूम दबीर खान द्वारा हर साल जिम्मेदारी से भूमिका निभाते थे वर्तमान में उसी परंपरा को उनके साहबजादे नदीम खान, मुबीन खान, राशिद खान, अरशद खान द्वारा निभाया जा रहा है कमेटी के कोषाध्यक्ष नाजिम खान ने बताया कि कब्रिस्तान करबला में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन में आए हुए लोगों के लिए खिचड़ा तबरूक का इंतजाम किया गया था।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment