संत के मोक्ष यात्रा में सम्मिलित होने के लिए 50000 से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया कपासन
मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत श्री चेतन दास जी महाराज के मोक्ष यात्रा में सम्मिलित होने के लिए 50000 से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, मेवाड़, मालवा, मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र से आए हजारों श्रद्धालुओं की आखे अपने गुरु के अंतिम दर्शन करने को लालायत दिखी, अंतिम दर्शन के लिए लोग छतो पर चढ़कर पुष्प वर्षा करते रहे,
नम आंखों से गुरुदेव चेतन दास जी महाराज को विदाई दी,
अंतिम यात्रा में सम्मिलित होने के लिए कई अखाड़ों के साधु संत, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व यूडीएच मंत्री श्री चंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, सहित आश्रम से जुड़े हजारों की तादाद में लोग पहुंचे हैं, सुरक्षा के मध्य नजर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है!
सभी ने नम आंखों से मुंगाना में महामंडलेश्वर चेतन दास जी महाराज को अंतिम विदाई दी!
आपको बता दे कि महंत श्री चेतन दास जी महाराज ने अपने जीवन काल में 2000 से ज्यादा मंदिरों का निर्माण करवाया, वही गौशाला,अन्न क्षेत्र, वेद विद्यालय भी संचालित किया, पूरे भारतवर्ष में महंत श्री चेतन दास जी महाराज के लाखों शिष्य हैं

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432