“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिलाधिकारी ने किया पौधरोपण, ग्राम स्तर पर वृहद हरित अभियान के निर्देश।
अयोध्या।जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के साथ “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण महाअभियान 2025 के अंतर्गत विकासखंड पूराबाजार के ग्राम ददेरा एवं ग्राम समैसा में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर ग्राम ददेरा में जिलाधिकारी ने अशोक का पौधा, जबकि मुख्य विकास अधिकारी ने छितवन का पौधा रोपित किया। वहीं ग्राम समैसा में जिलाधिकारी ने सागौन का पौधा लगाकर अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। पौधरोपण के दौरान उन्होंने लगाए गए पौधों की उपयोगिता, देखभाल व पर्यावरणीय लाभों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाए तथा बरसात से पूर्व अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पौधों की रक्षा हेतु टी-गार्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं ताकि पशुओं आदि से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इस कार्यक्रम में डीसी मनरेगा, वन विभाग के अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि “एक पेड़ मां के नाम” जैसी मुहिम से जुड़कर पर्यावरण की रक्षा में सहयोग दें और इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





