गोसाईगंज की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, जल निकासी, आधार सेवा व तमसा सफाई की उठाई मांग।
संजय यादव,गोसाईगंज-अयोध्या।
नगर पंचायत गोसाईगंज की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल ने नगर क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर के नागरिकों को लंबे समय से हो रही समस्याओं को चिन्हित करते हुए तत्काल समाधान की मांग की गई।आधार कार्ड सेवा की अनुपलब्धता, जिससे नागरिकों को जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए दूरदराज जाना पड़ता है।प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आमजन को लाभ न मिल पाने की शिकायत।बाईपास मार्ग पर जल निकासी की गंभीर समस्या, जिससे वर्षा के दौरान मार्गों पर जलभराव हो जाता है।
मुख्य मार्गों पर नाली और फुटपाथ निर्माण में हो रही विलंबता, जिससे नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है।नगर में पौधारोपण की कमी, जो पर्यावरणीय असंतुलन को बढ़ावा दे रही है।विजय लक्ष्मी जायसवाल ने विशेष रूप से तमसा नदी की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नदी की दशा दिवस-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि त्योहारों से पूर्व नदी की तल्ली झाड़ सफाई करवाई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके और जल प्रदूषण को रोका जा सके।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





