कार्यक्रम में जैन भजनों से मंत्र मुग्ध किया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

सनवाड नगर में श्री श्रीमाल सेठ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक अचलगच्छ संघ उपाश्रय में महातपस्वीनी तप ज्योति साध्वी कैवल्य प्रिया श्री जी की निश्रा में श्री नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मैसेज टू परमात्मा संगीतमय रूप में सकल जैन संघ द्वारा मनाया गया । जिसमें मधुर कंठी साध्वी जिन प्रिया श्री जी ने परमात्मा से बातें कर सकल जैन संघ के श्रावक
श्राविकाओं की मन
की बात परमात्मा तक पहुंचाई। कार्यक्रम में संगीतकार मोहित जैन ने जैन भजनों से मंत्र मुग्ध किया। कार्यक्रम में श्री श्री माल सेठ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक अचलगच्छ संघ के अध्यक्ष पारसमल सेठ कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सेठ सचिव अशोक कुमार सेठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार सेठ एवं श्रमण संघ के अध्यक्ष जसवंत सुराणा, महावीर जी विसलोत पारस जी पामेचा अनिल जी तातेड एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment