ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन।
पाली।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, श्री बांगड़ स्टेडियम, पाली के संयुक्त तत्वाधान में 16 जून से 01 जुलाई, 2025 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह मंगलवार को किया गया। जिला खेलाधिकारी लहरीदास वैष्णव ने बताया कि नौ खेलों (एथलेटिक्स, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाज़ी, योगा, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती एवं बॉक्सिंग) में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में 12 से 18 आयुवर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया।
क्रीड़ा भारती के अगराराम चौधरी के मुख्यातिथ्य एवं माय भारत के युवा समन्वयक राजेन्द्र जाखड़ की अध्यक्षता में हुए समापन समारोह में गिरधारी सिंह जी नरूका संरक्षक, पाली जिला फुटबॉल संघ पाली, गणपत मेघवाल सचिव पाली जिला फुटबॉल संघ, गिरधारी लाल जी सैन उपाध्यक्ष राजस्थान तीरंदाज़ी संघ, भंवर सिंह राजपुरोहित माय भारत लेखाधिकारी माय भारत लेखा अधिकारी, डॉ.मोतीलाल मेवाड़ा सचिव लायंस क्लब, पाली, कमल तिवारी जिला महामंत्री क्रीड़ा भारती, पाली, श्रवण कुमार चौहान सदस्य जिला फुटबॉल संघ, पाली विशिष्ट अतिथि थे। समापन समारोह में डॉ. जितेन्द्र रांका वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षक, हिमांशु सेन तीरंदाजी प्रशिक्षक, प्रकाश सिसोदिया बॉस्केटबाल प्रशिक्षक, दिनेश मेवाड़ा बास्केटबॉल प्रशिक्षक, पीयूष दिनकर बैडमिंटन प्रशिक्षक, आशा योग प्रशिक्षक पुराण राम पटेल एथलेटिक्स प्रशिक्षक, दिलीप गहलोत बॉक्सिंग प्रशिक्षक, मोनी रानी कुश्ती प्रशिक्षक, इत्यादि प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर में सभी खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद जयपुर द्वारा प्रमाण पत्र एवं टी- शर्ट का वितरण सभी अतिथियों के कर कमल से किया गया प्रभारी अधिकारी श्री जेल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं सभी अतिथियों का बहुमान किया गया तथा बॉक्सिंग की राष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी सुमन देवासी का अतिथियों द्वारा एवं माय भारत द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं सभी खिलाड़ियों एवं आगंतुक मेहमानों को अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





