जिला कलक्टर ने बैठक में अन्त्योदय सम्बल पखवाडा की समीक्षा पौधारोपण की तैयारियों की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश।

SHARE:

*साप्ताहिक समीक्षा बैठक*
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने बैठक में अन्त्योदय सम्बल पखवाडा की समीक्षा पौधारोपण की तैयारियों की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश।

पाली

जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा में आयोजित हो रहे शिविरों व उनमें हो रहे कामों की प्रगति की समीक्षा की ।
उन्होंने आने वाले दिनों में राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाले वृक्षारोपण अभियान के लिये पौधे के लिये गढ्ढे खोदने , पेड लगाने , विभागों के लक्ष्यों के बारे में विभागवार जानकारी लेकर समयबद्ध रूप से पौधारोपण अभियान में कार्य करने के निर्देश दिये।इसके अतिरिक्त मानसून तैयारियों के सम्बन्ध में , सीएसआर मीटींग के लिये , जल संसाधन विभाग बांधों में जल उपलब्धता, नगर निगम को साफ सफाई व नालो में कचरा डालने पर जुर्माना लगाने के आवश्यक निर्देश दिये।

साथ ही उन्होंने बैठक में पीएचईडी के बकाया काम, चिकित्सा विभाग में आयुष्मान योजना, आयल बाल, दवाईयो आदि व मौसमी बीमारियों, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कामों, रसद विभाग एनएफएसए की प्रगति , सहकरिता विभाग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व इंश्योरेंस , हार्टीकल्चर एवं कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिये। साथ ही पशुपालन विभाग मंगला पशु बीमा योजना ,सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की योजनाओं पालनहार, पेंशन सत्यापन, शिक्षा विभाग में विद्यालयों के खुलने के बारे में व पौधारोपण लक्ष्य के लिये, आदि अन्य सभी विभागों के कार्यों योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसी प्रकार डेयरी में नये सरस बूथों खोलने , मातृ वंदन योजना आदि विभागों के कामों की समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने राज्य सरकार की फलैगशिप योजनाओं से जुडे समस्त विभागों की योजनाओं व उनके कामों की समीक्षा की। सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा कर उन्हें जल्द निस्तारण के लिये व ई फाईलों पर कार्य के बारे में निर्देश दिये।
आज इस अवसर पर बांगड पीएमओं डॉ एचएम चौधरी के आज सेवानिवृत्ति होने पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री व अन्य अधिकारियों ने उनका माला साफा से सम्मान किया व उज्ज्वल भविष्य की कामनायें की।
इस अवसर पर बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिह, एडीएम अश्विनी के पंवार, प्रशिक्षु आईएएस बिरजूं चौधरी,, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
——-

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment