जगतगुरु रामदयाल जी महाराज के नगर मे पदरावणी अवसर पर रामस्नेही संप्रदाय के अनुयायियों ने भव्य स्वागत।

SHARE:

जगतगुरु रामदयाल जी महाराज के नगर मे पदरावणी अवसर पर रामस्नेही संप्रदाय के अनुयायियों ने भव्य स्वागत।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया कपासन

अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरु रामदयाल जी महाराज के नगर मे पदरावणी अवसर पर रामस्नेही संप्रदाय के अनुयायियों ने भव्य स्वागत किया, रामपोल से बैंड बाजो व शाही लवाजमे के साथ जगद्गुरु रामदयाल जी महाराज की शोभायात्रा शुरू हुई, जो पिपली बाजार, लोडकिया चौक, पुराना बस स्टैंड, श्रीराम मार्केट होती हुई राम द्वारा के दूल्हे दयाल सत्संग हॉल पहुंची, शोभा यात्रा के दौरान रामस्नेही संप्रदाय के अनुयायियों ने जगद्गुरु की चरण वंदना कर आरती उतारी, राम द्वारा में प्रवेश के दौरान महिला मंडल ने पुष्प वर्षा कर जगतगुरु व अन्य रामस्नेही संतों का भव्य स्वागत किया,
राम द्वारा पहुंचने पर जगतगुरु श्री राम दयाल महाराज ने संप्रदाय के प्रथम आचार्य रामचरण जी महाराज की छवि की पूजा अर्चना की व अणभैयवाणी जी का पाठ किया गया, इस दौरान सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे!

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment