विभिन्नस्थानों के साथ धूमधाम से मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

SHARE:

विभिन्नस्थानों के साथ धूमधाम से मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

संजय यादव,अयोध्या धाम ।

अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों में योग दिवस मनाया गया। अयोध्या राम की पैड़ी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें विधायक नेता व प्रशासन अधिकारी सहित तमाम लोग शामिल रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के सभी पदाधिकारी ने भी योग दिवस मनाया। जनौरा बाईपास स्थित आर बी एस होटल के प्रांगण में योग दिवस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे योगाचार्य रवींद्र जी ने सभी को विभिन्न प्रकार से योगाभ्यास कराया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के प्रति सभी को जागरूक भी किया गया। शिविर में बताया गया कि योग साधना हमारे प्राचीन भारतीय विद्वान मनीषियों द्वारा खोजी गई ऐसी विधा है जिससे कोई भी व्यक्ति अपने मन और शरीर को स्वस्थ रखते हुए दीर्घायु को प्राप्त कर सकता है। स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ मन से ही परिवार, समाज और राष्ट्र हित के विचार उत्पन्न होते हैं जो तीनों की उन्नति का आधार है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह ,डॉ अभय कुमार सिंह, ऋषिदेव सिंह, समर बहादुर सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनिल सिंह ( संचालक होटल RBS), दुर्गेश प्रताप सिंह छोटू,अमरदीप सिंह’रिंकू’ धर्मेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, डॉ एस बी सिंह, अमर बहादुर सिंह,अनिल दुबे ,अर्जुन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने योगाभ्यास किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment