अटल पेंशन योजना आम लोगों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती-मोहम्मद ईशान

SHARE:

अटल पेंशन योजना आम लोगों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती – मोहम्मद ईशान

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दिलासीगंज में ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजित हुआ

बीमा योजनाओं, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि लाभों के बारे में दी गई जानकारी

संजय यादव,दिलासीगंज, अयोध्या |

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा दिलासीगंज अयोध्या के ग्राहक सेवा केंद्र बैहारी में ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बैंकिंग सेवाओं, बीमा योजनाओं और पेंशन योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
शिविर में मौजूद एसबीआई प्रतिनिधि अनिल कुमार मौर्य ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) की विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में मात्र ₹436 सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में ₹20 सालाना पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध है। ये योजनाएं आम जनमानस के लिए सुरक्षा कवच हैं।”
शिविर में विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एसबीआई लखनऊ हेड मोहम्मद ईशान ने भी ग्राहकों को महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हुए कहा कि अटल पेंशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया “हर ग्राहक को अपने बचत खाते में न्यूनतम राशि जरूर रखनी चाहिए l क्योंकि रुपे डेबिट कार्ड पर 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलता है। इसके अलावा अटल पेंशन योजना आम लोगों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। ₹399 में मिलने वाले बीमा का महत्व हॉस्पिटल में एडमिट के संकट की घड़ी में सामने आता है।”
एसबीआई अयोध्या हेड मोहम्मद जहीर ने भी शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। एसबीआई की यह मुहिम लोगों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
कार्यक्रम के अंत में ओम प्रकाश जी की पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद बीमे की रकम को चेक के रूप में दिया गया l इस अवसर पर अनिल कुमार मौर्य एसबीआई मया बाजार , एसबीआई लखनऊ हेड मोहम्मद ईशान, एसबीआई अयोध्या हेड मोहम्मद जहीर, राहुल सिंह जिला हेड अयोध्या, ग्राम सभा बैहारी प्रधान महेंद्र वर्मा जी की पत्नी श्रीमती मिथिलेश वर्मा एवं बी एल मौर्य, हरिहर प्रसाद मौर्य बब्बन यादव, राजेंद्र पाल, पृथ्बी राज मौर्य, अंश मौर्य , रामदेव मौर्या , अजय वर्मा रामनयन रणजीत मौर्य नीरज वर्मा मन प्रसाद मौर्य सुभाष चंद्र वर्मा महेश नारायण विश्वकर्मा सुजीत यादव कुलदीप वर्मा सौरभ वर्मा मनोज पाल क्रृष्ण चन्द्र पांडे शहाबुद्दीन मोहम्मद साबिर के भाई लाला बाबू, शुभम विश्वकर्मा, फूलचंद यादव, मनीष चक्रवर्ती, जंग बहादुर यादव अमरजीत सोनी एवं महिलाओं ने गायत्री मौर्य गिरिजा देवी रुचि मौर्य प्राची मौर्य प्रेम देवी मिथिलेश वर्मा पुष्पा वर्मा शकुंतला देवी सीमा कनकलता तिवारी चुटकुला श्रीमती यादव गुड़िया यादव किरण यादव मीना यादव प्रिया यादव प्रेम देवी, साक्षी विश्वकर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment