दानवीर भामाशाह जयंती पर अयोध्या में हुआ भव्य आयोजन, प्रमुख व्यापारियों को किया गया सम्मानित।

SHARE:

दानवीर भामाशाह जयंती पर अयोध्या में हुआ भव्य आयोजन, प्रमुख व्यापारियों को किया गया सम्मानित।

संजय यादव,अयोध्या।

दानवीर भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष्य में अयोध्या के सर्किट हाउस सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के लाइव प्रसारण से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने दानवीर भामाशाह के जीवन, व्यक्तित्व और देशभक्ति पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
जनपद में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अवधेश प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव एवं महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधनों में दानवीर भामाशाह के बलिदान, साहस और मातृभूमि के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की।
इस अवसर पर जनपद के राज्य कर विभाग में सर्वाधिक योगदान देने वाले प्रतिष्ठित व्यापारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मेसर्स अमृत बाटलर्स प्रा. लि., मेसर्स अमित मोटर्स प्रा. लि., मेसर्स चन्द्रा ऑटोमोबाइल, कल्याण गार्निटो इंडिया प्रा. लि. एवं सरदार ऑटो इंजीनियरिंग शामिल रहे। यह सम्मान व्यापार क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में राज्य कर विभाग अयोध्या जोन के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) संतोष कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान भामाशाह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि वे एक महान योद्धा, प्रसिद्ध सेनापति एवं महाराणा प्रताप के परम सहयोगी थे। उन्होंने राष्ट्र रक्षा हेतु अपना समस्त धन और समर्पण महाराणा प्रताप को समर्पित कर दिया था। उनका जन्म वर्ष 1547 में हुआ था।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment