हिंदुत्व ही राष्ट्र की आत्मा,इसका गौरवशाली इतिहास हमें प्रेरणा देता-महंत दिलीप दास

SHARE:

स्थापना दिवस पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने दी शुभकामनाएं

हिंदुत्व ही राष्ट्र की आत्मा,इसका गौरवशाली इतिहास हमें प्रेरणा देता – महंत दिलीप दास

संजय यादव,अयोध्या।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अयोध्या में भव्य बैनर लगाकर कार्यक्रम की सूचना दी गई। इस अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष महंत दिलीप दास ने कहा कि हिंदुत्व ही राष्ट्र की आत्मा है और इसका गौरवशाली इतिहास हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य राष्ट्रहित, धर्म रक्षण और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। महंत दिलीप दास ने कहा कि “आज जब पूरा देश सांस्कृतिक जागरूकता की ओर बढ़ रहा है, तब हम सभी हिंदुओं का कर्तव्य है कि हम अपने धर्म, संस्कृति और संस्कारों की रक्षा करें। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद इसी संकल्प के साथ कार्य कर रही है।” कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में परिषद की नीतियों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर “वीर हिंदू, विजेता हिंदू, हिंदू ही आगे” का नारा भी जोर-शोर से लगाया गया। स्थापना दिवस पर सभी श्रद्धेय हिंदू जनों को शुभकामनाएं दी गईं और समाज को संगठित करने का आह्वान किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment