मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनिमहाराज आली के भण्डार से 24 लाख 5 हजार 300 रूपये की भेंट राशि निकलीं।

SHARE:

मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनिमहाराज आली के भण्डार से 24 लाख 5 हजार 300 रूपये की भेंट राशि निकलीं।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

शनिमहाराज मंदिर के दान पात्र भंडार से 24 लाख की राशि गिनती की गई कपासन।
मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनिमहाराज आली के भण्डार से 24 लाख 5 हजार 300 रूपये की भेंट राशि निकलीं।
तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया की श्री शनि देव की विशेष आरती करने बाद भंडार खोला गया। तीर्थ स्थल के मासिक भण्डार से मंगलवार सुबह कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, मंत्री छगनलाल गुर्जर, संरक्षक पवन कुमार सांखला आदि की मौजूदगी में खोलें गए जिनमें मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर,तेल कुंड के भण्डार खोलकर भेंट राशि निकाली गई। ओर मंदिर परिसर में ही बैठ राशि की गिनती की गई। नोटों की गिनती बीती शाम 9 बजे तक पूरी हुई।जिसमें 24 लाख 5 हजार 300 रूपये की भेंट राशि निकलीं। सिक्को की गिनती अभी बाकी हैं। गुरुवार को सिक्को की गिनती की जाएगी।इस अवसर पर कमेटी के सदस्य कालू लाल क़ीर,कालूराम कुम्हार,गोपाल सुथार, रामेश्वर सुथार, सत्यनारायण जाट ,रूप लाल गाडरी, टोलु दास, रामचन्द्र कीर ,भैरूलाल जाट,देवीसिंह चारण, भेरूलाल लोंदा, गणेश जाट,गोर्धन सिंह, कर्मचारी नरेंद्र विजयवर्गीय, नारायण सिंह गणपत सिंह किसन सिंह, सहित श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment