एक करोड़, 3 लाख, 42 हजार, 215 रुपए प्राप्त हुए।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
श्री सांवलियाजी प्राकृटय स्थल से एक करोड़ ऊपर की राशि भंडार से प्राप्त हुई है भादसोड़ा 25 जून प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर चतुर्दशी के अवसर पर भगवान सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया भंडार से ऐतिहासिक रकम एक माह के भंडार के अनुसार पहली बार कुल एक करोड़, 3 लाख, 42 हजार, 215 रुपए प्राप्त हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर मंगलवार चतुर्दशी पर भगवान सांवलिया सेठ की राजभोग आरती के बाद उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा शंकर लाल जाट कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल की उपस्थिति में खोला गया। भंडार गणना में 87 लाख, 58 हजार,700 रु, प्राप्त हुए, ऑनलाइन 15 लाख, 83 हजार, 515 रु प्राप्त हुए। इस प्रकार प्रथम चरण में की गई गणना में कुल राशि 1 करोड़, 3 लाख, 42 हजार, 215 रु, प्राप्त हुए शेष राशि की गणना द्वितीय चरण में की जाएगी। यह राशि एक माह में खोले गए भंडार की राशि की एतिहासिक रिकॉर्ड दान राशि है जो पहली बार एक करोड़ से पार हो चुकी है, शेष राशि की गणना अब दूसरे चरण में होगी।
भंडार से सोना चांदी एवं विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई
जिसमें सोने की 10 ग्राम की एक गिनी, चांदी के 9 सिक्के, एवं 200 ग्राम के विभिन्न आइटम बांसुरी अंगूठी पेंडल आदि प्राप्त हुए इसके साथ ही विदेशी मुद्रा में कुवैती दिनार, डॉलर, नेपाल फ्रांस, थाईलैंड आदि विदेशी मुद्राएं भी प्राप्त हुई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





