चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
चितौडगढ जिलें के मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 10 करोड़ 25 लाख रुपए।
ज्ञात हो कि प्रतिमाह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तथा अमावस्या को भगवान श्री सांवलिया सेठ का दो दिवसीय मासिक मेला आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को कृष्ण पक्ष चतुर्दशी का पर्व होने से ठाकुरजी का दो दिवसीय मासिक मेला शुरू हुआ। मंगलवार को ठाकुरजी की राजभोग की आरती के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी का भंडार खोला गया। पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 10 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना गुरूवार 26 को की जाएगी। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। गुरूवार को चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर व श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, कनिष्ठ लेखाकार राजेंद्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व प्रोटोकॉल प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा व गौशाला प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, संस्थापन प्रभारी लेहरी लाल गाडरी, मंदिर मंडल बोर्ड के पूर्व सदस्य भेरुलाल सोनी बॉम्बे, पूर्व सरपंच हजारी दास वैष्णव सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी का भंडार खोला गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





