साप्ताहिक समीक्षा बैठक
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने बैठक में अन्त्योदय सम्बल पखवाडा व हरियालो राजस्थान में पौधारोपण की तैयारी व व्यवस्थाओ के लिये दिये निर्देश।
पाली।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने पौधारोपण व मंगलवार से प्रारंभ हो रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा की तैयारी व आवश्यक प्रबन्धों के लिये निर्देश दिये।
बैठक में कलक्टर ने अन्त्योदय सम्बल पखवाडा के लिये सभी संबंधित विभागों को इसके बारे में विस्तार से विभागवार प्रगति के बारे में जानकारी ली साथ ही अभियान में एप पर अपलोड के बारें में आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही हरियालो राजस्थान में पौधारोपण के लिये जिले, विभाग व ब्लॉकवार तैयारियों जिनमें गढ्ढे खोदने, जीयो टैगिंग, आदि के लिये विस्तार से निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने बैठक में चिकित्सा विभाग में आयल बाल, दवाईयो आदि व मौसमी बीमारियों, बांगड चिकित्सालय सार्वजनिक निर्माण विभाग के कामों, रसद विभाग, सहकरिता विभाग, रसद पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग आदि अन्य सभी विभागों के कार्यों योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
साथ ही जिला कलक्टर मंत्री ने अपील की है कि वे बैठक में गर्मी में लगाये गये पक्षियों के लिये पीने के पानी के परिंडों को ऊतार कर साफ कर सुरक्षित रखने व अगली गर्मी के मौसम में उपयोग करने के लिये कहा ताकि इसमे बरसात के समय मच्छर आदि से कोई बीमारियां उत्पन्न ना हो। इस अवसर पर बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विननी के पंवार, प्रशिक्षु आईएएस बिरजूं चौधरी, आईएफएस पा बाल मुरूगन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





