मृत भालू का शव मिलने से वन विभाग सतर्क,शव को कब्जे लेकर पी एम के लिए भेजा।

SHARE:

मृत भालू का शव मिलने से वन विभाग सतर्क,शव को कब्जे लेकर पी एम के लिए भेजा।

सादड़ी,पाली

सादड़ी के रणकपुर सड़क मार्ग पर स्थित नलवानिया बांध के पास मृत भालू का शव मिला। भालू तारबंदी में फंसा हुआ था। उसके आसपास एक कटी हुई बिजली की केबल भी लिपटी हुई पाई गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के रेंजर जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने भालू के शव को कब्जे में लेकर मोडिया रेस्क्यू सेंटर भेजा।

पोस्टमॉर्टम के बाद ही चल पायेगा भालू की मौत का कारण।

वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भालू की मौत किन परिस्थितियों में हुई। वहां डॉक्टरों की एक टीम पोस्टमॉर्टम करेगी, जिससे मौत के कारणों का पता लग सके।

पास ही कुंभलगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की सीमा है  इस क्षेत्र में भालुओं की संख्या अच्छी खासी है। ये भालू अक्सर भोजन पानी की तलाश में यहां पहुंच जाते है कभी कभी तो आबादी क्षेत्र में दस्तक देने से लोगो में भय बना रहता है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment